DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नशा सिर्फ शराब का नहीं होता : महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन, जागरूकता अभियान में महिला कमांडो भी बनेगी सहभागी

बालोद। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधीनियम 2013 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधीनियम 2013 के प्रावधानों के तहत प्रचार-प्रसार करने एवं प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कर जागरूक करना है। कार्यशाला में शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय एवं वाणिज्यिक कार्यालय तथा उद्योगों में अधिनियम अंतर्गत 10 से अधिक कर्मचारियो की संख्या पर आंतरिक शिकायत समिति गठन के बारे में बताया गया। इसके अंतर्गत कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के विरूद्व संरक्षण और लैंगिक उत्पीड़न के शिकायतों का निवारण और प्रतितोष के लिए तथा उससे सम्बद्व और आनुषंगिक विषयों के नियमन के लिए यह कानून 09 दिसंबर 2013 से लागू किया गया है। कार्यशाला में जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशन टण्डन क्रांति, अधिवक्ता सदस्य श्रीमती रीता पाण्डेय के अलावा महिला सेल प्रभारी सदस्य, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, नगरपंचायतों से महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नशा सिर्फ शराब का नहीं होता,,,,इस थीम पर महिला कमांडो चलाएगी जागरूकता अभियान

जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष और महिला कमांडो प्रमुख पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने बताया कार्य स्थलों पर महिला उत्पीड़न के खिलाफ सहित सभी जिले में महिला कमांडो द्वारा “नशा सिर्फ शराब का नहीं होता” इस थीम पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नशे के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सचेत किया जाएगा। महिला कमांडो की प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि आज नशा सिर्फ शराब तक सीमित नहीं है। लोग जुआ सट्टा आदि की लत के भी शिकार हैं तो वही अश्लीलता और पोर्न वीडियो की लत से भी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इंटरनेट पर भरे पड़े गंदे वीडियो के वेबसाइट से बच्चों तक भी आसानी से अश्लीलता परोसी जा सकती है। तो साइबर क्राइम भी बढ़ रहें हैं। चंद पैसों के लालच में ज्यादा कमाने के चक्कर में लोग अपनी जमा पूंजी भी गंवा बैठते हैं। जुआ सट्टा के चलते लोग लाखों गंवा बैठते हैं और परिवार बर्बाद हो जाता है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही महिला कमांडो पूरे जिले में “नशा सिर्फ शराब का नहीं होता” इस उद्देश्य और स्लोगन के साथ एक जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page