DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय महाविद्यालय बालोद रासेयो इकाई के द्वारा आयोजित किया गया बी प्रमाण पत्र परीक्षा

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बी प्रमाण पत्र के लिए लिखित और मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय बालोद रासेयो के 10 स्वयंसेवक शामिल हुए । साक्षात्कार शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी.एन. खरे एवं सीनियर स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू ,गजेंद्र ढीमर, डिलेश्वर देशमुख , लक्ष कुमार साहू के सफल नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम अधिकारी जीएन खरे ने स्वयंसेवकों को बताया कि इस साक्षात्कार के माध्यम से हम समाज एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए एक नई युवा पीढ़ी को सक्रिय कर रहे हैं ताकि वह अपने गांव मोहल्ले में स्वच्छता, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरुक कर सके । राज्य स्तरीय पुरस्कृत स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू ने सभी सदस्यों को का उत्साहवर्धन किया और आगामी सी प्रमाण पत्र परियोजना प्रतिवेदन और अपने व्यक्तित्व विकास के साथ महाविद्यालय में सक्रिय कार्य हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी । यह परीक्षा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी .एन. खरे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page