नगर पालिका परिषद बालोद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का हुआ सम्मान समारोह



बालोद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य दर्शन भवन पांडेपारा बालोद में नगर पालिका परिषद बालोद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि प्रतिभा चौधरी साहू नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उदगार में कहा कि अभी हम सदस्यों का पद ग्रहण नहीं हुआ है लेकिन ईश्वरीय विश्व ने हमे यहां सम्मान दे कर हमारी जिम्मेदारी और बड़ी कर दी है। पांच बार के पार्षद और विशेष अतिथि कमलेश सोनी ने कहा कि मनुष्यों को अपने अहंकार को त्याग कर जन सेवा करना चाहिए। जिससे परमात्मा शिव अपना आशीर्वाद दे देते है। मैं खुद ईश्वरी राजयोग का सदस्य हूं और मुझे शिव बाबा से बहुत ही शक्ति का अनुभव होता है। स्थानीय सेवाकेंद्र की संचालिका बीके सरस्वती दीदी ने सभी सदस्यों को राजयोग की अनुभूति करवाई और सभी सदस्यों को ईश्वरी राजयोग को सभी वार्डो में संचालित करने की मंशा जाहिर की। ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू जाने के लिए कही। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिव भोले नाथ का 89वा शिव रात्रि महोत्सव आयोजित किया गया और केक काट कर और शिव भोलेनाथ का ध्वजारोहण कर जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों के लिए ब्रह्मभोजन की व्यवस्था किया गया। सेवाकेंद्र संचालिका ने अध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान ईश्वरीय सौगात से किया । उक्त कार्यक्रम में आस पास के लगभग 300 भाई बहने की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page