DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंजोरा हॉस्पिटैलिटी के 17 युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने दिए सर्टिफिकेट और प्लेसमेंट लेटर

दुर्ग। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिग सेण्टर अंजोरा के तत्वावधान प्रथम हॉस्पिटालिटी बैच 30 के 17 छात्र-छात्राओं को राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल के द्वारा ऑफर प्लेसमेंट लेटर वितरण किया गया। 10 जनवरी को प्रारंभ हुई बैच को 45 दिनों में रोजगार मिला| इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं से सामन्य चर्चा की एवं परिवार और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली| रोजगार मिलने पर युवाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जॉब का महत्व समझाया और कहाँ की रोजगार से आर्थिक स्थिति में सुधार होगी गाँव में अन्य युवाओं से चर्चा करिए और उन्हें भी जॉब के लिए प्रेरित करे।

हुनरमंद युवाओ को मिला रोजगार

प्रथम हॉस्पिटालिटी सेण्टर अंजोरा केंद्र प्रमुख सुभाष डोंगरे ने बताया कि अंजोरा में नजदीकी जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को हाँस्पिटालिटी कोर्स का प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगारअवसर मिल रहा हैं, युवाओं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर फ़ूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग, मल्टीफंक्शनल ऑफिस असोसिएट का प्रशिक्षण में होटल इण्डस्ट्रीज की उपयोगी जानकारी सिखाई जा रही है| छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रशिक्षण में कम्युनिकेशन स्किल, स्वाफ्ट स्किल को शामिल किया गया हैं| स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा हाँस्पिटालिटी से टेक्नीकल ट्रेनर सजामल एस के, यूथ ट्रेनर आयुषी ठाकुर, मेंटर धनेश्वरी टेम्भुलकर, प्रदीप सिन्हा आदि सदस्य ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं संन्देश प्रेषित किये|

छत्तीसगढ़ में 14 और हैदराबाद में 3 को मिला प्लेसमेंट

धनेश्वर साहू ने बताया कि रिसोर्ट फेयरवे गोल्ड नया रायपुर में उषा साहू, असवतींन कुरेठी, सत्यवती कोसरे, राजनादगांव एबीस ग्रीन में डालेश्वरी मानिकपुरी, दिव्या साहू, रायपुर IVY होटल रायपुर, सिघनिया सरोवर राहुल चेलक, गुलशन गोस्वामी को प्लेसमेंट मिला हैं इनका 9 हजार रूपये तथा नि:शुल्क भोजन-आवास के सुविधा मिलेगी| हैदराबाद में होटल किराना ग्रैंड में पौर्णिमा मरकाम, टेश्वरी , मीनाक्षी चंदेल को जॉब मिला है इनका सैलरी 10,000 रूपये प्रतिमाह है नि:शुल्क भोजन-आवास के सुविधा मिलेगी |

जॉब से आर्थिक स्थिति सुधरेगी

ग्रामीण युवक-युवतियों जॉब मिलने के कारण काफी खुश है, सभी के चहरे में मुस्कान है, जॉब से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी एवं प्रथम और कोटक को सभी स्टूडेंट्स में धन्यवाद प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page