DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वयंसेवकों ने दी गई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की वार्षिक बी सर्टिफिकेट परीक्षा

अर्जुन्दा।शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की वार्षिक बी सर्टिफिकेट परीक्षा हुई। जिन्होंने दो वर्षों में 240 घंटे से अधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया। इन छात्रों ने शिक्षा के साथ गांवों में जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार, चिकित्सा, स्वच्छता और राष्ट्रीय उद्देश्यों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। स्वयंसेवकों ने अपने कार्यों को राष्ट्रीय सेवा योजना की डायरी में दर्ज किया। सत्र के अंत में परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर इनका चयन किया गया। परीक्षा में करीब 20 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मौखिक साक्षात्कार के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार टंडन उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि स्वयंसेवकों को सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता,स्वास्थ्य के बारे में कार्य कराया जाता है। साथ ही परिवार कल्याण, पौष्टिक आहार, शिक्षा, प्राथमिक उपचार और साक्षरता से जुड़े कार्य किए। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी योगदान दिया। बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य समाज सेवा के साथ स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व का विकास करना है।

You cannot copy content of this page