DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाशिवरात्रि पर गंगा मईया मंदिर में हो रही पशुपति नाथ की प्राण प्रतिष्ठा

बालोद। गंगा मईया पावन धाम झलमला में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में एक नवीन आयाम जुड़ने जा रहा है। कैलाश गुफा के सामने भगवान श्री पशुपतिनाथ की प्राणप्रतिष्ठा की जा रही है। शिवलिंग एवं श्री नंदी भी स्थापित किए जा रहे हैं। विगत 20 फरवरी से यह प्राणप्रतिष्ठा का गरिमामय आयोजन वृन्दावन के आचार्य श्री ओम प्रकाश शास्त्री एवं सहयोगी पंडितों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ निरंतर जारी है। जो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातः 11 बजे तक संपन्न हो जाएगा। तत्पश्चात यह प्राणप्रतिष्ठित श्री पशुपतिनाथ जी शिव धाम आम भक्त जनों के लिए पूजा पाठ, जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा। इस अनुपम अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी भक्त जनों के लिए मंदिर परिसर में ही भोग प्रसाद स्वरूप हलवा पूड़ी का वितरण किया जाएगा। भक्त जन शिवधाम का दर्शन लाभ प्राप्त कर भोग प्रसाद का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर का पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु मंदिर ट्रस्ट ने आम भक्त जनों से अपनी उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page