DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झलमला में चुम्मन ठाकुर बनीं सरपंच, 1282 वोट मिले , रेवती ठाकुर को 718 वोट मिले , जीत के बाद गांव में हर्ष का माहौल

बालोद। ग्राम पंचायत झलमला में हुए पंचायत चुनाव में चुम्मन ठाकुर ने जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और नव निर्वाचित सरपंच के सम्मान में रैली निकाली। डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चुम्मन ठाकुर और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर जनता का धन्यवाद व्यक्त किया ग्रामवासियों ने चुम्मन थानू ठाकुर को बधाइयां देते हुए उनके नेतृत्व में गांव के विकास की उम्मीद जताई। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी मतदाताओं और समर्थकों का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं। यह जीत पूरे गांव की है और मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पंचायत के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य करूंगी।” सभी 20 वार्डो में नव निर्वाचित पंच चुने गए जिसमें एक पंच निर्विरोध हुए।ग्रामवासियों और समर्थकों ने नव निर्वाचित सरपंच और उनके पंच प्रतिनिधि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page