DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

323 मतों के अंतर से क्रांति भूषण साहू बने भरदा कला के सरपंच

बालोद। बालोद जिले के ग्राम भरदाकला (अर्जुंदा क्षेत्र) में पंचायत चुनाव में काफी उच्च स्तर प्रचार प्रसार देखने को मिला। इस दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए सरपंच के सशक्त दावेदार माने जा रहे क्रांति भूषण साहू ने निकटतम प्रत्याशी को हराते हुए 323 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 858 मत मिले थे। इस जीत पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया। प्रत्येक घर में मतदाताओं का आभार जताने के लिए वे पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका तिलक अभिनंदन कर आरती सजाकर उनका स्वागत किया। इस जीत के लिए क्रांति भूषण साहू ने समस्त मतदाताओं का आभार जताया है तो वहीं बाजे गाजे के साथ मतदाताओं और समर्थक ग्रामीणों में जमकर जश्न मनाया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया तो वहीं आतिशबाजी हुई।

You cannot copy content of this page