DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ताइक्वांडो सिटी लीग खेलो इंडिया ट्रायल में बालोद जिला के 10 बच्चों ने लिया भाग, बने विजेता, जनपद सदस्य लोकेश डड़सेना ने बढ़ाया उत्साह

बालोद। ताइक्वांडो सिटी लीग खेलो इंडिया ट्रायल में बालोद जिला के 10 बच्चों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता शुक्रवार को बोरसी दुर्ग में हुई । जिसमें बालोद जिले के बच्चे विजेता भी बने। इन बच्चों के विजय हासिल होने पर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ने उनका उत्साह बढ़ाया और इस उपलब्धि की सराहना की।

ज्ञात हो कि बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व हथौद से रवाना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ जनपद सदस्य लोकेश छोटू डड़सेना व तेजराम साहू निवासी करहीभदर ने हौसला बढ़ाया था। प्रतियोगिता में सांकरा से भगवती यादव, चिराईगोडी़ से निधि साहू, धारणी साहू, नारागांव से हेमलता , विनिता, प्रेरणा, भुमिका, पड़कीभाट से खोगेश्वरी, खुशी तथा लाटाबोड़ से चंचल साहू और कोच कमलेश वासनिक तथा कोच मैनेजर वासुदेव शामिल हुए ।

You cannot copy content of this page