DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउट गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन

बालोद। विगत 22 फरवरी को स्काउट एवं गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल और उनकी लेडी ओलेव बेडेन पावेल के जन्मदिवस पर विकास खंड डौंडी के शिक्षा अधिकारी जेएस भरद्वाज के आदेशानुसार अनेक विद्यालयों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा , हाथ धुलाई ,स्वच्छता जागरूकता का संदेश , रंगोली , संगोष्ठी आदि कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया गया। बेडेन पावेल का जन्म 22 फरवरी 1857 को स्टैन पोल लंदन में हुआ था। स्काउट गाइड का संचालन भारत के अलावा भी अनेक देशों में संचालित है। इससे विद्यार्थी जीवन से अनुशासन एवम् सेवाभाव सीखते है। इसी क्रम में सेजेस डौंडी में संयुक्त रूप से सर्व धर्म प्रार्थना हुई। जिसमें विवेकानंद हाई स्कूल, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, के स्काउट गाइड, प्रभारी , एवम् संयुक्त सचिव शामिल हुए। सरस्वती शिशु मंदिर दल्लीराझरा , हाई स्कूल गुदुम, साई शिशु मंदिर दल्ली राजहरा , पटेली उ मा वि , कुआगोंदी , लिटिल बर्ड दल्ली,विद्यालयों में सर्व धर्म प्रार्थना के साथ ही बच्चों को हाथ धुलाई स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजन पर जिला सचिव केएल गजेंद्र , डीओसी प्रेमलता चंद्राकर का मार्गदर्शन एवम् शुभकामनाए प्रेषित किए। सभी विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा शुभकामनाए , आशीष वचन प्रेषित किया गया। प्रभारी शिक्षक नेमीचंद बढ़ाई, तनुजा बंजारे,मिथिला सिंघारे ,पुष्पलता गंजीर ,ज्योति विश्वकर्मा, हेमिन कौशिक का आयोजन में योगदान रहा। बीआरसी एस.शर्मा सेवाराम प्रेमन , योगेश्वर गांगुली सीमा साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए बधाई शुभकामनाए प्रेषित की।

You cannot copy content of this page