DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में नवनिर्वाचित सरपंच और पंच ने निकाली आभार रैली,ग्रामीणों ने की प्रसन्नता व्यक्त, डीजे के साथ गलियों मे किया भ्रमण

बालोद। ग्राम घीना में 23 फ़रवरी रविवार को डीजे के साथ आभार रैली निकाली गई। ग्रामीणों ने विजय रैली का जोरदार जोशीले अंदाज के साथ डीजे बाजे के साथ सैकड़ो समर्थकों ने रैली में शामिल होकर अबीर गुलाल पुष्पहार से सरपंच प्रणिका जैन का स्वागत किया। वार्ड पंचों का भी भव्य गुलाल लगाकर स्वागत किया।

पंच में मोती तारम, बी मानिक, गीता तारम, काशी सिन्हा, शांति बाई तारम, रोहणी देवहारी, गीता तिवारी, तारिका तारम, जमुना बाई रावटे, जितेंन्द्र तारम, सरोज बाई पुजेरी, डालचंद जैन, कैलाश सिन्हा, अंकालू भुआर्य आदि उपस्थित थे। ग्राम घीना के सरपंच ने कहा की गांव की विकास के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं को लाभ दिलाने सदैव आगे आएंगे। जिससे विकास की गंगा देखने को मिलेगी। उक्त जानकारी ग्रामीण रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page