DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात कारणों से लगी आग,सिलेंडर फटने से बालोद नयापारा में तीन लोग झुलसे

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय के नयापारा में हरखु राम साहू के घर में शुक्रवार देर शाम को आग लगने की बड़ी घटना घट गई। आज कैसे लगी इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन आग बुझाने के दौरान किचन में रखा सिलेंडर तक फट गया। जिससे घर के तीन लोग झुलस गए। आग कैसे लगी इसकी अभी कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे में मकान मालिक हरखु राम साहू सहित घर के तीन लोग झुलस गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। आग की लपटे इतनी तेज थी कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ताकि आसपास के अन्य मकान या दुकान ना जले। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंची हुई थी तो वहीं पड़ोसियों ने भी आग बुझाने में भी काफी मशक्कत की। पर जब तक आग पर काबू पाते घर का काफी कुछ सामान जलकर खाक हो चुका था। घर मालिक हरखु राम साहू ने बताया कि आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। जिसके कारण वे भी झुलस गए। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। इसके अलावा घर के अन्य दो लोग भी इस दौरान आगजनी का शिकार हो गए। इस बड़ी घटना से इलाके में दहशत है। तो वही दमकल की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।

घटनास्थल का हाल देखने पहुंचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा

उन्होंने बताया कि नया पारा में सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई है। मौके पर पहुँचने पर पता लगा कि किसी को कोई बड़ी चोट वगैरा नहीं आई है पर हरखु राम साहू को काफी आर्थिक नुकसान तो हुआ है ।
मोहल्ले वासियों सहित पार्षद पति चन्द्रहास साहू ने भी इस दौरान सक्रिय भूमिका दिखाई। भेष साहू ,मोहन कलीहारी ,नारायण साहू भी डटे रहे। फल स्वरूप बड़ी घटना घटने से बच गया। पूरे बालोद में यही वह जगह है जहां सबसे ज़्यादा घनी आबादी बस्ती है।

You cannot copy content of this page