कमरौद और पीरिद में गहमागहमी के बीच हुआ मतदान, अव्यवस्थाओं को लेकर मतदाताओं ने जताई नाराजगी, बहस बाजी भी होती रही, सुबह से थी लंबी कतार, मतदान को लेकर भी था उत्साह



संतोष साहू रिपोर्टर बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में शुक्रवार को संपन्न हुए मतदान में कई जगह छिटपुट वाद विवाद की स्थिति भी देखने को मिली। कुछ जगह आवश्यक निर्देशों के बावजूद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने के चलते मतदाताओं के बीच आक्रोश के मामले की जानकारी मिलने पर जब हम मौके पर पहुंचे तो ग्राम पिरिद में कुछ प्रत्याशियों के समर्थक ग्रामीणों द्वारा हार के डर से ये झूठा आरोप लगाकर इस बात को लेकर हंगामा किया जा रहा था कि एक प्रत्याशी के पति काफी देर से मतदान केंद्र के भीतर है। उन्हें वोट डालकर बाहर आ जाना चाहिए। इस बात को लेकर अन्य प्रत्याशियों के समर्थक हंगामा कर रहे थे। जिन्हें पुलिस प्रशासन ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। इस गांव में सरपंच पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। देर रात तक वोटो की गिनती के दौरान भी इस गांव में गहमा गहमी का माहौल बना रहा। वहीं जब हम ग्राम पंचायत कमरौद में हो रहे मतदान केंद्र में पहुंचे तो यहां दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर की स्थिति थी। यहां भी कई तरह की अव्यवस्थाओं की जानकारी सामने आई। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि कई लोगों का मतदाता सूची अपडेट ही नहीं हुआ है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनका भी मतदाता सूची में नाम आज भी दर्ज है। तो वही जो शादी होकर गांव में जो बहुएं आई हैं उनका मतदाता परिचय पत्र तो बन चुका है लेकिन उनका मतदान के लिए नाम ही नहीं आया है। कई इसी कारण मतदान से वंचित हो गई। तो जिन बेटियों की शादी हो गई है और वह दूसरे गांव जा चुके हैं। उनका भी नाम मतदाता सूची में दर्ज था। तो ऐसे में फिर उन बेटियों को मतदान के लिए मायके आना पड़ा। इस तरह से निर्वाचन नामावली में गड़बड़ी से यहां के मतदाता काफी परेशान रहे। तो कुछ ऐसे भी शिकायत आई कि जो हर साल वोट डालते रहे थे लेकिन इस साल उनका नाम मतदाता सूची में था ही नहीं। जिससे वह मताधिकार से वंचित हो गए। तो वही मतदान के बाद दिए जाने वाले पीठासीन अधिकारी द्वारा बिना सील के एक पर्ची को लेकर भी विवाद की स्थिति देखने को मिली। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। यहां व्हीलचेयर तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसको लेकर भी प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों और आम मतदाताओं ने नाराजगी जाहिर की । तो वही निर्वाचन नामावली में त्रुटियों को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली जिससे कई मतदान से वंचित हुए। बूथ में मतदान करने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। खासकर महिलाओं की भीड़ यहां रही।

You cannot copy content of this page