DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कड़े मुकाबले के बीच मध्यम परिवार की सिलाई करने वाली टिकेश्वरी सिन्हा बनी बोड़रा में सरपंच

बोडरा में चार पंच पहले ही हो गए हैं निर्विरोध, सरपंच के लिए चार प्रत्याशी थे मैदान में

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोडरा में चार वार्डो में पंच निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। जिसमें कंचन बाई साहू, भारती साहू, बसंत कुमार सिन्हा और तुलसी बाई साहू आदि शामिल है जो निर्विरोध जीत कर आए हैं। तो वहीं वहीं सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें टिकेश्वरी सिन्हा, कुंती सिन्हा, केशनी बाई ,प्रमिला साहू शामिल हैं। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद इस कड़े मुकाबले के बीच मध्यम परिवार की सिलाई का काम करने वाली महिला टिकेश्वरी सिन्हा ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 496 वोटो के साथ एक तरफा जीत हासिल की है।

कुल 1082 वोट पड़े हैं। जिसमें 496 वोट टिकेश्वरी सिन्हा को मिला है। इस जीत पर टिकेश्वरी सिन्हा ने समस्त मतदाताओं का आभार जताया है तो वही समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ जश्न भी मनाया। विजई सरपंच टिकेश्वरी ने मतदाताओं का आभार जताते हुए पूरे मोहल्ले में भ्रमण कर सभी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके समर्थक रोहित सिन्हा, संतोष साहू, पूर्णानंद सिन्हा, दादू त्रिलोचन सिन्हा, नंद कुमार साहू, गोवर्धन यादव, हरख सिन्हा, कमलेश्वर साहू, खेमू साहू, गंभीर निषाद, धर्मेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। अन्य प्रत्याशी उच्च वर्ग परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद कड़ी टक्कर देते हुए मध्यम वर्गीय महिला सिलाई करने वाली टिकेश्वरी सिन्हा ने ग्रामीणों का भरोसा जीतते हुए सरपंच बनने में कामयाब हुई।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच का चुनाव जीतने वाली टिकेश्वरी सिन्हा की सासू मां भी पूर्व में गांव की सरपंच रह चुकी है। टिकेश्वरी का सिलाई सेंटर दुकान है । जिससे गांव के सभी महिलाओं के बीच उनकी अच्छी जान पहचान और पकड़ है। साथ ही वह पढ़ी-लिखी योग्य प्रत्याशी के तौर पर देखी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page