DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनता का अपार समर्थन, विजय की ओर बढ़ते कदम: विधायक कुंवर निषाद

बालोद। जिला पंचायत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद बालोद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 अंतर्गत ग्राम कचांदुर,गुरेदा,सिरसिदा, परसाही एवं कसौंदा में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 1 सोनादेवी देशलहरा एवं संबंधित जनपद क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी कमलकांत सिन्हा , रामस्वरूप साहू , संजय साहू , संतोषी चेलक के समर्थन में जनसंपर्क कर 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में वोट देकर अधिक से अधिक मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किए। इस दौरान विधायक ने कहा कांग्रेस के शासन में हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों के विकास कार्य व अधोसंरचना निर्माण हुए हैं, जिनसे जनता को सुविधाएं मिली है और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हुआ है। विकास की इस गति को निरंतर आगे बढ़ाने हम कृतसंकल्पित हैं।हमारा संकल्प ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और जनहित की योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, मिथिलेश निरोटी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, मोंटू चंद्राकर , सलीम खान , तरुण पारकर , परमानंद साहू , तुलसी साहू ,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कांग्रेस जन सहित क्षेत्रवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page