DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मीना उमाशंकर साहू की जीत के लिए कर रहे हैं विधायक कुंवर सिंह निषाद गांव-गांव जनसंपर्क

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद लगातार बालोद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 अंतर्गत कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 02 श्रीमती मीना उमाशंकर साहू के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे हैं। लोगों को 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में दो पत्ती छाप को वोट देकर अधिक से अधिक मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह कर रहें। इसी क्रम में वे ग्राम परना,परसतराई,परसवानी,बोरगहन, टिकरी, चंदनबिरही,सनौद, खेरद एवं खुटेरी सहित कई ग्राम में पहुंचे। इस दौरान विधायक ने कहा कांग्रेस के शासन में हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों के विकास कार्य व अधोसंरचना निर्माण हुए हैं। जिनसे जनता को सुविधाएं मिली है और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हुआ है। विकास की इस गति को निरंतर आगे बढ़ाने हम कृतसंकल्पित हैं। हमारा संकल्प ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और जनहित की योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, मिथिलेश निरोटी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, कुलेश्वर देशमुख , उमाशंकर साहू , जीवन बांदे , सेवाराम पिपरिया, सागर साहू , योगेश साहू ,हरि साहू, दिलीप जोशी, मंगल साहू , राकेश साहू , श्रीमती देवकी साहू , कन्हैया साहू, टैक सिंह साहू , झमन यादव , गोपेश्वर साहू , चेतन यादव , बुधर देशमुख , गिरधर देवांगन , चमन धनकर , चित्रांश, हलधर धनकर , राधिका साहू , लामेश्वरी धनकर , दिलेश्वरी देशमुख , पीतेश्वरी साहू , खिलेश्वरी ठाकुर , कमला पटेल, बिंदा निर्मलकर , योगेश्वरी साहू , दिलेश्वरी साहू , शकुन यादव सहित क्षेत्रवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page