कुसुमकसा जनपद से 1651 मतों से मंजू संजय बैस की हुई ऐतिहासिक जीत,संजय बैस के नेतृत्व में हुई जीत हासिल



महिला प्रत्याशी की जीत से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह, जमकर हुई आतिशबाजी, एक ही दिन मन गई होली और दिवाली

बालोद। बालोद जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चुनाव में कुसुमकसा जनपद क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से जीतने वाली जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस रही। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 1651 मतों के बड़े अंतर से परास्त कर अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अब तक के इतिहास में कुसुमकसा क्षेत्र क्रमांक 4 में इतने बड़े अंतर से जीतने वाली पहली जनपद सदस्य मंजू बैंस को ये गौरव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र की जनता ने जैसे ही मंजू संजय बैंस की जीत की खबर सुने अपने साथ रंग गुलाल फ़टाके ढोल के साथ विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी किए। मंजू बैंस ने इस जीत को अपने जनपद क्षेत्र के सभी मतदाताओं को समर्पित किया और कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने अपना आशीर्वाद दिया उस विश्वास को अपना आशीर्वाद मानकर सदैव क्षेत्र की सेवा में समर्पित रहूंगी। जिस तरह से मेरे पति ने क्षेत्र की सेवा कर रहे है उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र के अग्रणी सेवा में परस्पर आगे रहूंगी। क्षेत्र की जनता के लिए मौलिक अधिकारों, नल जल और उनके आवागमन की सुविधाओं के साथ साथ महिलाओं के सभी सुख दुख एवम उनके सभी त्योहारों में सभी का सहयोग करूंगी। साथ ही मूलभूत सुविधाओं के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। मंजू बैस ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि मुझे मेरे कुसुमकसा जनपद क्षेत्र की जनता ने अपने मत का प्रयोग कर लाया है । मैं अपने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करती हूं और पूरी तरह से अपने क्षेत्र की जनता के लिए अग्रसर होकर कार्य करते हुए अपने क्षेत्र को विकसित करूंगी।

जन सेवक संजय बैस के कार्यों का मिला लाभ

इस जीत के साथ यह स्पष्ट हो गया कि आज भी पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस की लोकप्रियता कायम है। इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया ।जब जरूरत पड़ी तो आंदोलन करते सड़क में भी उतरे धरना दिए, जब जरूरत पड़ी तो विभागीय अफसर को ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण करवाया। गांव के छोटे से छोटे आयोजनों में उनकी उपस्थिति और गांव की बड़ी से बड़ी समस्या को चंद दिनों में हल करवाने में उनकी विशेष उपलब्धि रही है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए इस बार आरक्षण के चलते उनकी पत्नी मंजू बैस चुनाव मैदान में थी। तो पति पूर्व जनपद संजय बैस द्वारा किए गए जन कल्याण कार्यों को देखते हुए जनता ने उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया और काफी ज्यादा अंतर से इस बार चुनाव जीतकर क्षेत्र क्रमांक 4 में फिर से सेवा करने के उद्देश्य से अब उनकी पत्नी ने भी राजनीति में कदम रख दिया है । मंजू संजय बैस की जीत से खासकर महिलाओं में उत्साह बढ़ा हुआ है। इस जीत पर क्षेत्र क्रमांक 4 कुसुमकसा में एक ही दिन में होली और दिवाली मन गई। देर रात तक बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी और रंग गुलाल उड़ाते हुए विजय जुलूस निकाला गया। घर पर भी विजयी जनपद सदस्य मंजू संजय बैस को बधाई देने के लिए लोगों का ताता लगा रहा।

You cannot copy content of this page