DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला स्कूल में मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस

बालोद। शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला के संयुक्त तत्वावधान में मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। बच्चों के द्वारा मॉं सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। प्रधानपाठक रमेश कुमार हिरवानी द्वारा मॉं शब्द पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

उन्होंने कहा कि मॉं पिता के आशीर्वाद से ही हम जीवन में नये मुकाम को हासिल कर सकते हैं। माता पिता का कर्ज चुकाना बहुत मुश्किल है
प्रतिभा त्रिपाठी के द्वारा मॉं में दुनिया समाई,अर्पण से तर्पण मिलता है,कभी भी न उन्हे दुःख देना। जैसा करोगे उनके साथ,वैसा ही अपने बच्चो से लेना। इस पंक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात बच्चों ने थाल सजाकर अपने माता पिता की आरती उतारकर उनसे आशीर्वाद लिया। सभी बच्चों ने बारी बारी अपने माता पिता की पूजा अर्चन कर उनसे आशीर्वाद लिया ।पालक सत्यवती गायकवाड़ ने आज के विशेष दिन पर प्रकाश डाला और अपने मॉं के लिए दो शब्द कहे। जिससे सभी भाव विभोर हो गए।कक्षा आठवीं की छात्रा खुशबु साहू द्वारा एक गीत प्रस्तुति दी गई। जिसमें उन्होंने अपने गीत में कहां कि कौन भला मॉं की जगह ले सका……इन गीतों से अपने विचार व्यक्त किए । सनत देशमुख के द्वारा माता पिता की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही पुलवामा हमले में वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आभार प्रदर्शन शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने किया।

You cannot copy content of this page