डेंगरापार में हो रहा पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बालोद । बालोद जिले के ग्राम डेंगरापार (खैरा) में 14 से 22 फरवरी तक पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा समय दोपहर 2 बजे से है। इसमें कथावाचक आचार्य पंडित गिरधर प्रसाद दुबे अमरोड़ी कवर्धा है। कथा प्रसंग के प्रथम दिन 14 फरवरी शुक्रवार को दया विधि स्नान, प्रायश्चित, पंचांग पूजन, वेदी पूजन, गोकर्ण महामात्य, कलश यात्रा, अग्नि मंथन आदि का आयोजन हुआ। शनिवार को कथा प्रारंभ हुई। जिसमें शुकदेव आगमन, हिरण्याक्ष वध, सृष्टि वर्णन के बारे में बताया गया। 16 फरवरी को ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, 17 को प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार कथा, 18 को वामन अवतार, कृष्ण जन्म उत्सव, 19 को कृष्ण लीला, रास, रुक्मणी विवाह,20 को श्री कृष्ण के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, महा अभिषेक, 21 को परीक्षित मोक्ष, भागवत चढ़ोत्तरी, 22 को गीता प्रवचन, तुलसी वर्षा, यज्ञ, पूर्णाहुति, वर्षोंधारा, महाप्रसादी भंडारा का आयोजन होगा। पंच कुंडीय रूद्र हवन का कार्यक्रम सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक प्रतिदिन रखा जाता है। साथ ही भंडारा प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक होता है। उक्त कार्यक्रम के आयोजक भागवत समिति और समस्त ग्रामवासी हैं। जिसके मुख्य यजमान तामेश्वर यादव और ईश्वरी बाई हैं। यह जानकारी डॉक्टर बीरबल सहारे,गणेश्वर साहू ने दी।

You cannot copy content of this page