DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सोशल मीडिया की नगरीय निकाय चुनाव में धमक : प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया मितुल कोठारी

बालोद। प्रदेश सह संयोजक मितुल कोठारी ने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया विगत 2 वर्षों से अत्यंत आक्रामकता के साथ काम करते दिखा जिसका सीधा असर विधानसभा लोकसभा चुनाव के साथ साथ नगरीय निकाय चुनाव में भी देखा गया है। नगरीय निकाय चुनाव में सोशल मीडिया टीम ने अत्यंत मेहनत की और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। शासन की योजनाओं को जन जन तह पहुंचाया। साथ ही कांग्रेस के झूठे वादों से जनता को बचाया है। ज्ञात हो कि भाजपा ने इस चुनाव में 10 नगरनिगम प्रभारी के साथ साथ नगरीय निकाय और नगरपालिका के प्रभारी बनाए थे। प्रदेश कार्यालय से मितुल कोठारी पूरी टीम से रोज़ चर्चा कर क्षेत्र वार मुद्दे तैयार करते थे ,इस हेतु भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक वार रूम बनाया गया था और कांग्रेस की सोशल मीडिया में चल रही गतिविधियों की भी मॉनिटरिंग की जा रही थी। भाजपा सोशल मीडिया से जारी कार्टून रील और ग्राफ़िक्स जन जन तक कैसे पहुंचे इस हेतु इंस्टाग्राम फ़ेसबुक व्हाट्सएप के साथ साथ अन्य टूल्स का उपयोग किया गया। जिसका परिणाम आज के रिजल्ट के रूप में लोगो के बीच है।

You cannot copy content of this page