जनपद पंचायत डौंडी क्षेत्र क्रमांक 09 से सदस्य पद हेतु रोमन सहारे ने भरा नामांकन



दल्ली राजहरा(डौंडी)। जनपद पंचायत डौंडी के क्षेत्र क्रमांक 09 से जनपद सदस्य उम्मीदवार के रूप में रोमन सहारे ने नामांकन भरा है। नामांकन भरने समर्थन में क्षेत्र के लक्ष्मण सोनवानी, श्याम राम,लिखन देवहारी, देवधर तारण,संदेश कुमार कौडो सहित क्षेत्र के अनेक गांव से समर्थन में पहुंचे थे। वहीं रोमन सहारे ने कहा कि मुझे क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद और प्रेम है कि आज मैने इस पद हेतु प्रत्याशी के रूप में मौजूद हूं। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा। इसी उद्देश्य से मैने नामांकन भरा है। निश्चित रूप से क्षेत्र वासियों का प्रेम मुझे सदैव मिलता रहेगा।

You cannot copy content of this page