DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा महाविद्यालय में गृहविज्ञान विभाग द्वारा 15 दिवसीय कढ़ाई कला प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा बालोद के गृह विज्ञान विभाग द्वारा इनक्यूबेशन सेंटर में 15 दिवसीय कढ़ाई कला प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सोमाली गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में 32 छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध कढ़ाईयां जैसे बंगाल का कांथा, लखनऊ की चिकनकारी, पंजाब की फुलकारी, कश्मीर की कश्मीरी तथा आरी वर्क, राजस्थान का गोटा पत्ती, जरदोसी, कर्नाटक कसूती तथा सिंधी कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सोमाली गुप्ता ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि वह भी इस कला में अच्छी दिलचस्पी रखती है तथा इस कला से समय का सदुपयोग के साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरुणा साहू ने भी कहा इस प्रशिक्षण से छात्राएं लाभान्वित हो रही है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप प्रजापति ने कहा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के अच्छे अवसर इस कला के माध्यम से प्राप्त हो सकेंगे। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष दीपिका कंवर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राएं इस प्रशिक्षण से स्वयं तथा आस पड़ोस के लोगों को सिखा कर क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर सकती हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर रश्मि सिंह ने बताया कि इस कला में बहुत सारी स्टिच विलुप्त हो रही है इस प्रशिक्षण से भारत की यह विशिष्ट कला जीवंत हो सकेगी जिस तरह पिछले वर्षों में बहुत सी छात्राओं को स्वरोजगार के अच्छे अवसर मिल सके हैं इस वर्ष भी इस प्रशिक्षण के बाद छात्राएं इस बनाकर आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उत्कृष्ट छात्रा का पुरस्कार कुमारी गीतांजलि साहू भाग 3 को दिया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमारी गजपाल, डॉक्टर प्रभा यादव, मनोज साहू आदि प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page