DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा महाविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस अंर्तराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षा के महत्व समाज में महिलाओं की स्थिति व घरेला हिंसा के विरोध को दर्शाता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बी. एस.सी.तृतीय वर्ष की छात्राओं दिव्या रानी भामिनी देवांगन सुमन यादव, खुशी, मेधा व चंद्रलेखा द्वारा घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले दुर्व्यवहार व और हिंसा के विरुद्ध प्रभावशाली प्रस्तु‌ति दी गई । साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा महिलायों के आत्मसम्मान की रक्षा हेतु शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा गया। कार्यक्रम के का आयोजन व संचालन डॉ अरुणा साव, (रसायन शास्त्र विभाग) द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ प्रीति ध्रवे (जंतुशास्त्र विभाग), श्रीमती दीपिका कंवर समाज शास्त्र विभाग), सुश्री प्रभा शर्मा (वाणिज्य विभाग) डॉ मिली चंद्राकर (भूगोल विभाग) श्री लुकेश चंद्राकर श्री विकास साहू सुश्री किरण सिन्हा, मोनिका वर्मा व अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page