DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा देव मंडाई का हुआ आयोजन,रंग सरोवर गरियाबंद ( बारुकी ) के कार्यक्रम ने सबका मन मोहा

बालोद। डौंडी लोहारा देव मंडाई के उपलक्ष्य में नगर विकास समिति व युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के तत्वाधान में रंग सरोवर गरियाबंद ( बारुकी ) का कार्यक्रम लाल रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम में रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम के निज सचिव तुलसी कौशिक मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने की।

विशेष अतिथि के तौर पर युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम राजपरिवार , जिला पंचायत सीईओ संजय कन्नौजे , भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल , मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा उपस्थित रहे। काफी वर्षों के बाद ऐसा भव्य आयोजन देव मंडाई तथा रात्रि कालीन कार्यक्रम काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम समिति के संरक्षक लाल कौशल सिंह टेकाम, अध्यक्ष गौकरण सिन्हा, (उपाध्यक्ष) गुरुदयाल कोसमा , (कोषाध्यक्ष), दयालु कोषमा , (सचिव) अशोक सिंह ,
देवपंच अशोक चनाप,तिलक यादव दसरू राम, बलराम यादव, मणि राम बघेल,हीरा छेदाम, अर्जुन कोसमा, थनेश्वर यादव, लौंग उइके, राम कुमार यादव, शिवचरण सिन्हा, धनी पटेल, अनुज पटेल, शत्रुघन भुआर्य, धनी सिन्हा, एवं स्थानीय बैगा सहित सभी ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page