DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंवर में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, शुभारंभ करने पहुंची जिला पंचायत सदस्य ललिता साहू

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम कंवर (पलारी)में 14 जनवरी मंगलवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कबड्डी टीम कंवर एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में किया जा रहा है। इसके शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय 3000, तृतीय 2000 और चतुर्थ 1000 रुपए दिया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने सभी खिलाड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन करते हुए उनका हौसला अफजाई किया और अनुशासन के साथ खेलने की बात कही।

You cannot copy content of this page