DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हॉकी का महाकुंभ कन्नेवाड़ा में 16 जनवरी से

बालोद। राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आगाज 16 जनवरी से ग्राम कन्नेवाड़ा(करहिभदर) जिला बालोद में प्रातः 10 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधीश एवं हॉकी संघ के संरक्षक इन्द्रजीत चंद्रवाल होंगे। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक एस आर भगत करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में बलभद्र सरोटे(डी एफ ओ बालोद), संजय कनोजे( सीईओ जनपद पंचायत बालोद), पूजा बंसल(डिप्टी कलेक्टर), पी सी मरकले( जिला शिक्षा अधिकारी), फिरोज अंसारी(प्रदेश अध्यक्ष हॉकी संघ), मनीष श्रीवास्तव(सचिव हॉकी संघ), सरिता यादव(सरपंच कन्नेवाड़ा), तोमन साहू(जिलाअध्यक्ष हॉकी संघ), कविता वानखेड़े(प्राचार्य, कन्नेवाड़ा), ए सी नायक(प्राचार्य करहिभदर ) होंगे। हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 जिलों के 600 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। जिनके रुकने की व्यवस्था संघ के तरफ से की जा चुकी है। जिला अध्यक्ष साहू ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अंचल के खिलाड़ियों में हॉकी के प्रति रुचि जागृत करने तथा छोटे बच्चो का शारीरिक एवं मानसिक विकास की दृष्टिकोण से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सचिव तोरण सिन्हा ने अंचल के लोगो को अधिक संख्या में पहुँचने व खेल का आनंद उठाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page