DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी तक

बालोद। भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in/ में निर्धारित तिथि तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी एवं शैक्षणिक योग्यता 12वीं, इंजीनियरिंग डिप्लोमा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी वायुसेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in/ एवं दूरभाष क्रमांक 011-25694209, 25699606 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page