बालोद जिले में 21 जनवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,04 नियोजकों के द्वारा विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्ती

बालोद। जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में विभिन्न नियोजकों के द्वारा 21 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र बालोद ने बताया कि एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस राजनांदगांव में एडवाईजर के 50 पद, फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के द्वारा फायर मैन के 20, सिक्यूरिटी गार्ड के 150, ड्राईवर के 10 एवं होम केयर टेकर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह एलआईसी आॅफ इंडिया बालोद द्वारा आरसीए, सीसीए एवं एलसीए के 20-20 पदों एवं ट्रेनर के 01 तथा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 200 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी, बारहवीं निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु आयु सीमा 20 से 40 वर्ष एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page