DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त पाया जाने वाला आरक्षक हुआ निलंबित, एसपी ने जारी किया आदेश, जानिए पूरा मामला!

बालोद। बालोद एसपी एसआर भगत ने नशे में धुत्त पाए जाने वाले एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। आरक्षक का नाम विजय देवांगन बताया जा रहा है। जो रक्षित केंद्र बालोद में पदस्थ था। नव वर्ष के अवसर पर उसकी ड्यूटी गंगा मैया मंदिर प्रांगण झलमला में लगाई गई थी। जहां वह खुद ही नशे के धुत्त में पाया गया था। जांच उपरांत सारे सबूत के आधार पर उसे ड्यूटी में घोर प्रवाहित बरतने के कारण निलंबित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि ‘आर. क. 1223 विजय देवांगन, रक्षित केन्द्र, जिला बालोद को दिनांक 01.01.2025 को नववर्ष कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु ड्यूटी सर्टिफिकेट देकर थाना बालोद रवाना करने पर थाना बालोद में आमद दिया गया। तत्पश्चात आर.क्र.1223 विजय देवांगन को कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु गंगा मैय्या मंदिर में रवाना किया गया। गंगा मैय्या मंदिर कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे विजय देवांगन के नशे की हालत में मंदिर प्रांगण में होने की सूचना प्राप्त होने पर तस्दीक हेतु थाना बालोद के सउनि पुनित राम वर्मा को भेजा गया। जहां विजय देवांगन को नशे की हालत में पाये जाने से थाना बालोद के आर.क्र.86 वेदप्रकाश भुआर्य, आर.क्र.208 अविनाश सिंह के साथ जिला अस्पताल, बालोद से मुलाहिजा कराया गया। डॉ. शशिकांत, मेडिकल ऑफिसर, जिला अस्पताल, बालोद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में विजय देवांगन को शराब सेवन करना लेख किया गया है।” उपरोक्तानुसार कर्तव्य के प्रति घोर उदण्डता, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने के फलस्वरूप विजय देवांगन, रक्षित केन्द्र, जिला बालोद को तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर निलंबित कर रक्षित केन्द्र, जिला बालोद में ही सम्बद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता आदि की पात्रता होगी।

You cannot copy content of this page