यातायात नियमों का पालन करवाने सख्त हो रहा प्रशासन: नहीं बक्शे गए सरकारी कर्मचारी भी



कलेक्ट्रेट आने वाले सरकारी कर्मचारी सहित अन्य लोगों पर भी हुई कार्रवाई

पूर्व में सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने को लेकर जारी किया जा चुका आदेश

बालोद। यातायात नियमों के पालन कराने कलेक्टर कार्यालय बालोद के सामने वाहन चेकिंग कर कार्यवाही किया गया। इस दौरान शासकीय कर्मचारीयों पर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर और अन्य वाहन चालको पर एम व्ही एक्ट के कुल 51 प्रकरण बनाकर कुल 23,700 रू समन शुल्क वसूला गया। पुलिस प्रशासन लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पाम्पलेट वितरित कर मंडई मेला में लोगो को यातायात नियमों के संबंध में समझाईश देकर जागरूक किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा भी सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने को लेकर अनिवार्यता के साथ पालन करने का आदेश जारी किया गया था। इधर पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत निर्देशानुसार, एएसपी अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद देवांश राठौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस बालोद द्वारा जागरूकता अभियान के तहत् लोगो को तथा शासकीय कर्मचारीयों को समझाइश दिया गया तथा यातायात उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही भी किया गया। जिला संयुक्त कार्यालय बालोद के सामने यातायात पुलिस बालोद द्वारा शासकीय कर्मचारीयों का बिना (हेलमेट/बीना सीट बेल्ट) लगाए वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही कर समझाइश भी दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता रथ द्वारा जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में मंडई मेला में भ्रमण कर पाम्पलेट बाटकर लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता रथ मालीघोरी, दुधली, डेंगरापार के साप्ताहिक बाजार एवं मंडाई मेला में पहुंचकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने के साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लापरवाह वाहनों चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले, कुल लापरवाह 51 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 23700 रू. वसूल किया गया। साथ ही वाहन चालकों को शराब सेवन कर वाहन न चलाने, मोबाईल का उपयोग न करने, सीलबेल्ट लगाने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देने तथा संयमित गति से सही दिशा में वाहन चलाने वाहन संबंधित दस्तावेजो को अपने साथ रखने के संबंध में समझाइश दिया गया। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यकम, समझाइश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद ने आम नागरिकों से अपील किया है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

You cannot copy content of this page