DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण

दल्ली राजहरा। नगर पालिका आम निर्वाचन के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामकुमार सोनकर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर भूपेंद्र वारडेकर ने बुधवार को नगरी निकाय चुनाव के मददे नजर बीएसपी उच्चतर माध्यमिक क्रमांक 2 में बनाए गए मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल, सामग्री वितरण स्थल मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम के अलावा वहां पर कार्मिकों व मतगणना एजेंटों को आने जाने की व्यवस्था से संबंधित रूट की एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग आदि की जानकारी ली। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सोनकर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर भूपेंद्र वारडेकर ने सफाई, विद्युत पेयजल, कैमरा इत्यादि व्यवस्था एवं आवश्यक स्थलों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए l

स्ट्रांग रूम स्थल निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सलीम सिद्दीकी उप अभियंता भानु प्रकाश घोष नगर पालिका निर्वाचन के मुख्य लिपिक ऐलन चंद्राकर, स्टोर प्रभारी पंकज चंद्राकर,आर आई रोहित शर्मा, पी आई यू विक्रांत साहू एवं विद्युत, पेयजल विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page