DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीमा बोदलेकर को एसआई के पद पर चयनित होने पर समाज ने किया सम्मानित, बताया सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत

बालोद। महार/ महरा समाज जिला बालोद की कोसरिया शाखा द्वारा 12 जनवरी को ग्राम सिवनी में महिला सम्मेलन, क्रीडा प्रतियोगिता और वार्षिक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज की प्रथम बेटी सीमा बोदलेकर को एस आई के पद पर नियुक्ति होने पर समाज का गौरव बताते हुए मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज की अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। जिन्होंने खेल, शिक्षा और कैरियर के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है।विधायक संगीता सिन्हा ने सामाजिक और पारिवारिक उत्थान के लिए हम सकारात्मक समाज कल्याण में भागीदार बने और इसी योगदान करते रहे। सीमा सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं बल्कि हर समाज की बेटी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके उपलब्धि पर समाज के राज्य स्तर के प्रांत अध्यक्ष श्रीराम शैलेंद्र, उपाध्यक्ष एवं समस्त राज्य पदाधिकारी, जिला के अध्यक्ष दिलीप कुमार बघेल एवं समस्त पदाधिकारी, जिला महिला अध्यक्ष मधुमाला कौशल और सभी पदाधिकारी, उपाध्यक्ष तुलसी डोंगरे और बालोद जिले के समस्त परिक्षेत्र की महिलाओं और माता बहन और बेटियों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सीमा की प्रेरणा भरी दास्तां को सुनकर सभी भाव विभोर हुए और सभी ने उनके सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। सामाजिक सम्मेलन में सम्मानित हुई सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग के पद पर चयनित सीमा बोदलेकर ने कहा कि युवाओं को ईमानदारी से काम करने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्टता हासिल करना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां देवकी और अपने परिवार को देते हुए बताई कि जिंदगी में कितनी भी कठिनाई व परेशानी आए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करना और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। अपना लक्ष्य निर्धारित कर सदैव अग्रसर रहना, कभी भी हार ना मानने को उन्होंने मूल मंत्र बताया। प्रांत अध्यक्ष श्री राम शैलेंद्र ने सीमा को बेटी नहीं एक बेटा के रूप में और अपने परिवार के लिए पिता की भूमिका निभाने पर सराहा। प्रांत अध्यक्ष महिला श्रीमती तुलसी डोंगरे व बालोद जिला महिला अध्यक्ष मधुमाला कौशल ने सीमा को आदर्श प्रतिरूप कहा। जहां उसने पिता की मृत्यु के बाद परिवार को बांधे और संजोए रखा है। अपनी जिम्मेदारी निभाई और कठिनाइयों को झेलते हुए इतने संघर्षों के बावजूद वह सब स्पेक्टर के पद पर चयनित होकर हमारे समाज की पहली बेटी बन समाज को भी गौरवान्वित की है। बालोद शाखा के अध्यक्ष दिलीप बघेल ने मंच के माध्यम से परिवार और उनकी मां देवकी और भाई वेद प्रकाश को भी बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में पदाधिकारी में ढाल सिंह, उदय डोंगरे, शिक्षक टीपी कौशल, महेश सहारे, ईसाई राम, रूपा भंसारे, हीरो बाई ,ज्योति कौशल, प्रियंका, जागृत भास्कर, रामदीन सहारे, उदय राम आरदा, जीवन कोटेंद्र, रविशंकर आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page