DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में बनेगा 400 सीटर ऑडिटोरियम और नालंदा परिसर, भाजपाईयो सहित शहर की जनता ने जताया सीएम का आभार

बालोद । बालोद जिले में 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में पहुंचे प्रदेश के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ बंजारी मंदिर हाई स्कूल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बालोद शहर के लोगो की लंबी माँग को पूरा करते हुए बालोद शहर में 400 सीट वाला आडिटोरियम एवं नालंदा पुस्तकालय परिसर निर्माण की घोषणा की । ज्ञात हो कि वर्षो से शहर के प्रबुद्ध जनों द्वारा शहर में आडिटोरियम निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों से की थी। कुछ दिनों पहले सांसद भोजराज नाग से मिलकर भी इस हेतु मांग पत्र सौंपा गया था। सांसद द्वारा मुख्यमंत्री से बालोद जिले के विकास हेतु अनेक माँग रखी गई। जिसमे आडिटोरियम एवं नालंदा परिसर हेतु मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश, अध्यक्ष किरण देव, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा, सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।आडिटोरियम एवं नालंदा परिषर के घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश यादव, पवन साहू, वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, कृष्णकांत पवार, राजा दीवान, बालोद मंडल के कमलेश सोनी, अमित चोपड़ा, सुरेश निर्मलकर, रविप्रकाश पांडेय, विनोद जैन, संतोष कौशिक, प्रतिभा चौधरी, पालक ठाकुर, कल्याण साहू, कृतिका साहू, लीला शर्मा, अम्बिका यादव, नरेंद्र सोनवानी, पंकज आहूजा, राजू पटेल, राकेश बाफना, महेश पाठक, अजय बाफना, सुनीता मनहर, प्रतिमा यादव, गिरिजेश गुप्ता, अमित दुबे, शरद ठाकुर, रिंकू शर्मा, मोहन कलिहारी, लेखन साहिरो, मनोज चांडक, दीपक देवांगन, टिकेंद्र देवांगन, असीम दीवान, समीर खान, राहुल सोनी, प्रवीण, बहूर नेताम, मोहन साहू, दुष्यंत साहू, एवन साहू, शेखर यादव, निशा योगी, श्वेता परिहार, प्रीति देशमुख, डॉ मोना टुवानी, हितेश्वरी कौशिक, प्राची ललवानी, सरोजनी साहू, सौरभ जैन, हरीश दुबे, आसुतोष कौशिक, हरीश दुबे, जितेंद्र निर्मलकर, संतोष शर्मा, धीरूभाई पटेल आदि कार्यकर्ताओ ने आभार व्यक्त करते हुए शहर के विकास की सोंच रखने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page