बालोद। जनसेवक राकेश यादव ने जुंगेरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर उनका स्वागत सम्मान किया। साथ ही उन्होंने बालोद जिले में गौ अभ्यारण्य खोले जाने की मांग के साथ ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि बालोद जिला में गौमाता संवर्धन हेतु गौअभ्यारण्य की स्थापना आवश्यकता है। जिले में वनांचल से लेकर ग्रामीण आंचलों तक हजारों की संख्या में गौमातायें यत्र तत्र दिखाई पड़ती है। कृषि प्रधान जिला होने के कारण खेती किसानी के समय किसानों को भी बहुत दिक्कत होती है। गौअभ्यारण्य के लिये जिले में तीनों जलाशय के पास में सैंकड़ो एकड़ भूमि रिक्त पड़ी है। यहां पर गौअभ्यारण्य स्थापना करने पर पानी चारा भूमि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा। सीएम से मांग की गई कि तांदुला बांध, सुखा जलाशय, गोंदली जलाशय, खरखरा जलाशय के पास किसी भी स्थान पर गौअभ्यारण्य की स्थापना की जा सकती है। सीएम के साथ आशापूर्वक उन्होंने मांग रखा कि वे बालोद जिले में गौअभ्यारण्य की स्थापना हेतु जल्द आदेश देंगे।
बालोद जिले में गौअभ्यारण्य स्थापना की मांग के साथ जनसेवक राकेश यादव ने सौंपा सीएम को ज्ञापन
