DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संध्या भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य बालोद रही। कार्यक्रम के आरंभ में माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण तथा दिप प्रज्वलित किया गया। वंदना का गान एवं मंत्रोचार से पूजन किया गया। इसके बाद बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन प्रस्तुत हुआ। गत वर्ष वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की झांकी, बस्तर नृत्य, पर्यावरण पर आधारित नाटक एवं नशा मुक्त अभियान पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जो सराहनीय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर आई के पटेल जो शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष है। समिति के सदस्यों व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिगण तथा ग्राम वासी एवं पालको ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य श्री टी एस लाउरिया ने की। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने अपनी भूमिका अदा की प्राथमिक, माध्यमिक शाला घीना के बच्चे व शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता अजय कुमार वर्मा व वाय देशमुख ने की। अंत मे भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व श्री मनमोहन सिंह को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

You cannot copy content of this page