DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद बस स्टेण्ड प्रतीक्षालय और बस स्टेण्ड से अतिक्रमण को हटाने की मांग

बालोद। दिग्विजय सिंह क्षत्री जिलाध्यक्ष मां कामधेनु सेवा दल एवं युवा बिग्रेड हिन्द सेना जिला बालोद छत्तीसगढ़ ने एसडीएम के नाम से ज्ञापन देकर बालोद बस स्टेण्ड प्रतीक्षालय एव बस स्टेण्ड से अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा शहिद वीर नारायण प्रतीक्षालय बस स्टैंड में व्यापारियों द्वारा अपने दुकानों के सामने काफी ज्यादा सामान को फैला दिया गया है। कई साल से उनके द्वारा ज्यादा सामान को फैलाकर व्यापार किया जा रहा है। मानो यह बस स्टैंड नहीं बाजार जैसा दिखाई पड़ता है। उन व्यापारियो द्वारा आने जाने वाले रास्तों को भी खाली नहीं छोड़ा गया है। बस स्टैंड के ऊपर जाने वाली को भी अवैध अतिक्रमण का दंश झेलना पड़ रहा है। वह रास्ता पुरी तरह जाम कर व्यापार किया जा रहा है। साथ ही शाम होते ही शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा रहता है। प्रशासन से मांग की गई कि पूरे बस स्टैंड हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने तथा उन व्यापारी और आसामाजिक लोगों पर कार्यवाही की जाए।

You cannot copy content of this page