बालोद। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल 6 जनवरी को बालोद दौरे पर थे। उनके द्वारा औराभांठा धान खरीदी केंद्र का दौरा किया गया। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला बालोद अध्यक्ष चंद्रभान साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अमित बघेल ने खरीदी केंद्रों में किसानों से बातचीत की उनकी समस्याएं पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
3100 रूपये एकमुश्त देने का वादा कर निभाने में विफल रही सरकार: अमित बघेल
इस मौके पर किसानों ने बताया की सरकार ने अपने वायदे के हिसाब से एक मुश्त खरीदी राशि का भुगतान नहीं किया। वर्तमान में किसानों को 2300रू प्रति क्विंटल के दर से किया जा रहा भुगतान।किसानों ने कहा क्या यही मोदी की गारंटी है?
खरीदी केंद्रों में नियत वजन से ज्यादा तौला जा रहा किसानों का धान
समस्याओं में सरकार के आदेश के अनुसार तौल नही हो रहा है। कई जगह तौल से अधिक तौला जा रहा है।साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विटल लेने का वादा था मगर 20.8 क्विटल ही लिया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों में परिवहन में भी दिक्कत है। समय मे उठाव ना होने के कारण कई जगह समस्या बनी हुई है।
असंवैधानिक तरीके से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही सरकार
अमित बघेल ने आरोप लगाया कि बिना किसी सरकारी आदेश के कई खरीदी केंद्रों में किसानों से सहमति पत्र भी भरवाया जा रहा है कि ज्यादा तौल में किसानों को कोई दिक्कत नहीं है। गैरवाजिब तरीके से छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों को लूटने का षडयंत्र बदस्तूर जारी है।अगर यही स्तिथि रही तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एक बड़े किसान आंदोलन को जन्म देगी।
किसान बड़ा या सिस्टम की कार्यप्रणाली?
श्री बघेल ने कहा कि 21क्विं. धान खरीदी के विपरीत में 20किलो धान कम खरीदी जा रही जिसका कारण तकनीकी(कंप्यूटर सिस्टम) को बताया जा रहा । जिससे किसानों का लेना देना नहीं। अपितु सरकार को सिस्टम सुधारने की जरूरत है। श्री बघेल ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा किसानों को रकबा सरेंडर करने कहा जा रहा है। क्या इस सरेंडर रकबे का सीधा फायदा राइस मिलर को पहुंचाने का षडयंत्र है? सवाल बड़ा है कि इस मंशा के पीछे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है?
मजबूत एवम् स्वस्थ क्षेत्रीय राजनिनितिक पार्टी का विकल्प देने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रतिबद्ध
आज आम जन मानस की चाहत है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा तीसरा विकल्प बने जो मूल छत्तीसगढ़िया समाज के पैमाने पर खरा उतरे। ज्ञात हो कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 2023-24 के विधानसभा चुनाव में अपना हाथ आजमाया था और केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल खुद धरसींवा विधानसभा से उम्मीदवार थे। अमित बघेल का कहना है कि क्षेत्रीय मुद्दों को उजागर कर छत्तीसगढ़ में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़ की राजनीतिक समीकरण जरूर बदलेगी।
