DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भुवनेश्वर में गूंजा छत्तीसगढ़ महतारी की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

बालोद। एम्स भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के कार्यरत मेडिकल स्टाफ द्वारा छत्तीसगढ़िया मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिला से गये विविध छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपरा को संजोया गया।

इस कार्यक्रम में एम्स भुवनेश्वर के 80 से 100 कर्मचारी कार्यरत हैं और , इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने में बालोद जिले से नर्सिंग ऑफिसर सूर्यकांत दुबे (बड़गांव),डालेंद्र यादव(लाटाबोड़), रूपेश साहू, सेनेटरी हेल्प इंस्पेक्टर जगजीत सिंह एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।मेडिकल ऑफिसर सूर्यकांत दुबे ने बताया कि यह प्रथम आयोजन रहा। जिसमे सभी छत्तीसगढ़िया एक जगह सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया एवं विगत कई सालों से कार्यरत छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगह से आये लोगो से मेल मिलाप का एक मंच मिला। जिसमे अपनत्व का भाव देख सब भावुक हो उठे।

You cannot copy content of this page