DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

11जनवरी से 14जनवरी तक मोखा में बहुरंगी सांस्कृतिक छटाओ के रंग लोककला महोत्सव में बिखरेगी


बालोद। गौरव ग्राम मोखा विकासखंड गुंडरदेही में स्वस्थ मनोरंजन व लोककला के संरक्षण, संवर्धन के प्रयास में लोककला महोत्सव का आयोजन दिनांक 11जनवरी 2025 दिन शनिवार से 13जनवरी 2025सोमवार तक विविध रंगारंग लोक संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति आयोजित होगी. इस अवसर पर 11जनवरी को राउत नाचा खजरी, श्रीराम मानस पार्टी पिपरहट्टा, बस्तरहिन रामधूनी मंडली वनाँचल मोहला, व लोक सांस्कृतिक कर्मा नृत्य की प्रस्तुति होगी। द्वितीय दिवस 12 जनवरी आदिवासी लोकनृत्य सरईटोला, भोजली, बांसगीत (परसमनी मानस परिवार रायपुर ),संगी जहुरिया रामधूनी गोजी, महाभारत पंडवाणी कंकालीन की प्रस्तुति होगी।

आयोजन के तृतीय दिवस 13 जनवरी को भरथरी,गम्मत झन भूलो माँ बाप ल नाचा पार्टी पचपेड़ी, जय गुरुदेव मांस संकिरर्तन छुरा (टीकम शरण ), विद्यादायिनी जस झांकी परिवार धनडोगरी का आयोजन होगा।14जनवरी को ग्राम मोखा में मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। जिस अवसर पर सालहे टोला का नाच का आयोजन किया गया है।
लोककला महोत्सव आयोजन समिति ने इस अवसर पर अंचल के कला प्रेमियों को सादर आमंत्रित करते उक्तशय की जानकारी आयोजन समिति की ओर से द्रोणकुमार सार्वा ने दी।

You cannot copy content of this page