भीमाटोला में रामायण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, अतिथि बन पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष और लोहारा के युवराज



बालोद। डोण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीमाटोला में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं युवराज लाल निवेन्द सिह टेकाम शामिल हुए। भीमाटोला में सामूहिक रामायण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस रामायण प्रतियोगिता में विभिन्न आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति रही। जिसमे रामचरित मानस का रसपान किया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि तौर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू , एवं विशेष अथिति में कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम शामिल हुए। कुँवर को देखकर क्षेत्र के लोग काफी प्रसन्न हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच ललित साहू , रेंगाडबरी मंडल अध्यक्ष उत्तरा धरेन्द . पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा दारासिंह जयेश जैन . निरंजन पड़ौती. पूनम जैन . अंकुश कुंजम . रेवा शंकर सोनी. अमीर दास कृष्णे . सेवादास मानिकपुरी आदि मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page