DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिचबोड़ में बनेगा स्वास्थ्य केंद्र भवन और गड़िया देव मंदिर के पास मंच, विधायक ने किया भूमिपूजन

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचबोड़ में स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण एवं गड़िया देव मंदिर के पास मंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता की हर समस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र की प्रगति के लिए जनसंवाद बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

आपके सुझाव एवं मार्गदर्शन के साथ हमारा यही प्रयास है कि हम हर दिन आपकी सुविधाओं के लिए कुछ बेहतर करते रहें। गांव में हुए इन सभी विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा।

जो यह विकास की सौगात जनता को मिली है उससे ग्राम वासियों में भी ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही,भेनु राम देवांगन, सागर साहू, रूपचंद जैन, ज्ञानेश्वर देवांगन, हीराधार मेश्राम सरपंच, गरीब राम यादव, टीकम सेन, ढाल सिंह साहू, जीवन ठाकुर, जगदीश साहू, हरख पटेल, विष्णु राम साहू, गीतांजलि साहू, कमल साहू, शिव कुमार देवांगन, रिकी ठाकुर, किशन साहू, गौकरण सिंह,चुरामन सिंह सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page