DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-करहीभदर सरपंच हत्या कांड का खुलासा आज!- 7 लोगों ने मिलकर मारा, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल, अब तक जांच में देखिए क्या बातें आई सामने

बालोद। 25 जनवरी सोमवार को बालोद ब्लाक के ग्राम करहीभदर में हुए सरपंच ओंकार साहू की हत्या के मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक बालोद पुलिस ने हत्या के आरोप में 7 लोगों को पकड़ लिया है। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 5 पुरुष और 2 महिलाओं ने मिलकर सरपंच की खेत में ही हत्या की थी। पुलिस अभी अपनी ओर से इस पर कोई बयान नहीं दे रही है। जानकारी के मुताबिक मामला जमीन विवाद का ही सामने आया। जिस खेत में हत्या की गई है उस खेत को सरपंच ओंकार साहू ने चिरईगोड़ी के साहू परिवार से खरीदा था। जहां उक्त परिवार के अन्य सदस्य उस खेत को अपना बताकर आए दिन सरपंच से झगड़ा करते थे। कहते थे कि उसे खेत नहीं खरीदना था, वह खेत हमारा है। सरपंच ने खेत परिवार के एक सदस्य से खरीदा था और उसमें खेती भी कर रहा था। सोमवार को जब वह उक्त खेत पहुंचा तो वहां आरोपी पक्ष खेत की फसल को रौंदकर ट्रैक्टर से मता रहे थे और अपनी फसल दोबारा लगाने की बात कर रहे थे। इसका विरोध सरपंच ने किया और बात बिगड़ गई। मौके पर उक्त परिवार के 7 सदस्य थे।देखते देखते मामला इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मिलकर फ़ावड़ा सहित अन्य चीजों से मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को खेत में ही छिपाने के लिए दलदल के बीच डाल दिया।

चश्मदीद से मिला पुलिस को सुराग
जानकारी के मुताबिक जब सरपंच खेत गया तो अपने साथ एक और गांव के व्यक्ति को ले गया था। जिसने झगड़ा होते देखा था। कुछ आरोपी उसे भी मारने के लिए दौड़ा रहे थे। वह जान बचाकर भाग आया था। उसी ने आकर सरपंच की पत्नी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उनकी पत्नी ने अपने देवर को खेत भेजा। तब तक सरपंच की हत्या हो गई थी। इसी चश्मदीद गवाह के जरिए पुलिस को कई सुराग मिले और ग्राम चिराई गोड़ी से कल से ही संदेहियों को पूछताछ के लिए लाया गया था। जिसने फिर हत्या करना स्वीकार किया। अभी बयान का दौर चल रहा है। पुलिस आज देर शाम तक मामले का खुलासा कर सकती है।

सरेंडर किया ड्राइवर बताने लगा हादसे की झूठी कहानी बताया जाता है जब घटना के कुछ देर बाद एक ड्राइवर थाने आकर कहने लगा कि ट्रैक्टर में दबने से सरपंच की मौत हो गई है, हादसा हो गया है। वह हत्या को हादसा दिखाने की झूठी कहानी बता रहा था। लेकिन जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोट के निशान व अन्य चीजें देखने व इसकी आपसी रंजिश के बारे में पता चला तो मामला हत्या की ओर जाने लगा। पुलिस ने जब कड़ाई से ड्राइवर से पूछताछ की तो फिर वहां से भी उसने हत्या की कहानी बताई और धीरे-धीरे राज खुला। पुलिस ने एक ही परिवार के 7 लोगों को पकड़ा है।


लड़की की आत्महत्या के मामले में भी एक आरोपी गया था जेल, यहीं से बढ़ गई थी और ज्यादा दुश्मनी

मामले में जमीन विवाद तो था ही, एक प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की द्वारा लड़के की शादी करने से इनकार किए जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद लड़के की गिरफ्तारी भी हुई थी। उक्त लड़का भी इसी चिरईगोड़ी के साहू परिवार का है। सरपंच में लड़की पक्ष इस मामले में पुलिस में शिकायत करवाई थी। मामला गंभीर होने के कारण केस दर्ज हुआ और उक्त परिवार के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जो जमानत पर बाहर आया है। इस गिरफ्तारी के बाद से दोनों परिवार में रंजिश और ज्यादा बढ़ गई थी। युवक की गिरफ्तारी के बाद से उक्त परिवार मौका पाकर ओंकार को मारने की प्लानिंग भी कर रहा था।

घटना की पहली खबर यहां से पढ़े

सरपंच की हत्या

You cannot copy content of this page