
बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम करहीभदर के सरपंच ओंकार साहू की लाश एक खेत में ट्रैक्टर के नीचे दबी दलदल में मिली है। घटना लगभग 2 घंटे पहले की है। जानकारी होने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। जांच शुरू हो गई है।

जिस ट्रैक्टर के नीचे यह घटना हुई है उनका ड्राइवर चिरईगोड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। जो थाने आकर सरेंडर कर चुका है। यह हत्या है या कुछ और, अभी पुलिस की ओर से कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अभी जांच जारी होने की बात कर रही है। वहीं पूरे गांव भर व पूरे जिले के सरपंचों के बीच ओंकार साहू की हत्या होने की चर्चा चल रही है। बताया जाता है कि चिरईगोड़ी में किसी एक व्यक्ति के साथ जमीन विवाद के चलते आपसी रंजिश थी।

जिसके चलते हत्या होने की बात चर्चा में है। हालांकि पुलिस जांच में पूरा मामला स्पष्ट होगा। ड्राइवर ने अपने बयान में क्या बताया, अभी सब गोपनीय रखा गया है। जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी, जिला सचिव केशु गंधर्व सहित अन्य सरपंच ने इस पूरे मामले में पुलिस को गंभीरता से जांच की मांग की है। वहीं सरपंच की अगर हत्या हुई है तो दोषी को फांसी देने की मांग हो रही है। पूरे जिलों में इस घटना से पंचायत प्रतिनिधि आक्रोशित व खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
देखिए घटना की कुछ ताजा तस्वीरें



