सर्किल स्तरीय “गीता जयंती महापर्व ” कोसरिया राऊत यादव समाज सुरेगांव ने मनाया



बालोद। ग्राम मुढिया में सर्किल स्तरीय “गीता जयंती महापर्व ” कोसरिया राऊत यादव समाज सुरेगांव सर्किल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमद्भगवद्गीता और गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से समस्त कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है।गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। इसलिए गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर लखन लाल यादव अध्यक्ष सर्किल सुरेगांव, चंद्रहास यादव अध्यक्ष कोसरिया राऊत समाज महासभा बालोद, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, गिरीश चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, केशव शर्मा महामंत्री, भूपेश नायक , श्रीमती भावना नायक जी सरपंच, राजेश्वरी ठाकुर , खगेश ठाकुर जनपद सदस्य, टेमन देशमुख जी जनपद सदस्य, रूप लाल यादव , पोषण लाल साहू , रूपेश भंडारी , इन्दरमन देशमुख , भंगी राम भुआर्य , जंगलिया यादव , लखन लाल यादव , ओमकार यादव , महेश यादव एवं समाज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page