DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था तथा किसानों की समस्या का निराकरण करने राज्यपाल के नाम कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

बालोद। छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था तथा किसानों की समस्या का निराकरण किये जाने हेतु ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार अर्जुंदा प्रीतम साहू को सौंपा गया। विदित हो कि 3 दिसंबर को कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया,जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण,पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर गए,जहां उन्होंने किसानों की परेशानियों को देखा,केंद्रों पर किसान निम्नांकित परेशानियों से जूझ रहे हैं जैसे


सरकार का निर्देश है कि 50 प्रतिशत पुराने बारदाने का उपयोग किया जाए लेकिन पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है,जिसके कारण धान खरीदी प्रभावित हो रही है। टोकन की ऑनलाइन व्यवस्था अव्यवहारिक है,सर्वर जाम रहने से किसानों को टोकन ही नही मिल पा रहा है। समितियों में धान का उठाव नही होने के कारण जगह की कमी है,धान के बोरे जाम हैं। हमारी मांग है कि धान की कीमत का भुगतान 3217 रु में करें क्योंकि 3100 रु भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। इस वर्ष केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य 117 रु बढ़ा दिया है। कांग्रेस सरकार के समय भी कांग्रेस ने 2500 रु में धान खरीदी का वायदा किया था,लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रु में धान खरीदी किया था। ज्ञापन में उपरोक्त परेशानियों के निराकरण एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु राज्यपाल द्वारा हस्तक्षेप कर राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से विजयपाल बेलचंदन , रेवाराम सिन्हा , राजा रामचंद्राकार जी, हरिशंकर साहू, कृष्णा राम साहू , चुकेश्वर साहू , अनुभव शर्मा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, योगेश साहू , ललित जोशी , दिलीप देशलहरा , संदीप चंद्राकर , राधेश्याम ,भागवत देशमुख , बसंत देशलहरा , रामकृष्ण साहू , भोलाराम देवांगन , विकास जोशी , चित्रांश , मनीष टंडन , कमल निषाद , अजय ठाकुर , सेवाराम साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page