DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छग के कम्प्यूटर ऑपरेटर 12 दिसम्बर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल पर होंगे

बालोद। छग के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के कारण प्रदेश में धान खरीदी सफलता पूर्वक हो रहा है।लेकिन उनके मागों को सरकार लगातार नजर अंदाज कर रही है। इन्ही मागों को लेकर वे 12 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।उनकी मांग है की अप्रैल 2025 में आउटसोर्सिंग की कार्यवाही,विभाग तय नही हुआ,
वेतन वृद्धि नही हुआ,समय में वेतन नही मिलता फिर से 24-25 का ये पांचवा माह रनिंग चल रहा है वेतन नही आया है। अगस्त 23 के वेतन के संबंध में शासन कोई जवाब नही दे रहे है। जो पिछला 7 माह का वेतन जारी हुआ उसमे भी बहुत लोग का कटोती किया गया।पिछले हड़ताल के 37 दिन को कार्य अवधि मानने हेतु कोई आदेश शासन द्वारा जारी नही किया गया।.खाद्य मंत्री बोलते है की मै कौन आश्वासन नही दिया हूँ।इसके बाद भी ऑपरेटर जी जान लगाके धान खरीदी, और पैक्स कम्प्यूटरीकरण का कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर सभी जिले के ऑपरेटर 12 दिसंबर 2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page