DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 दिसंबर को

800 से अधिक पदों पर की जाएगी विभिन्न नियोजकों द्वारा भर्ती

बालोद।1 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में सोमवार 16 दिसंबर 2024 को मेगा प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमेंट में कुल 03 नियोजकों द्वारा 800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में टेक्नोटास्क बिजनेस साॅल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेडेसरा राजनांदगांव के द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट पुरूष के कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण एवं डाटा एंट्री आपरेटर प्रोगामिंग में मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय डिप्लोमा तथा आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र ग्राम टेडेसरा जिला राजनांदगांव होगा। इसी तरह शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर के द्वारा एसआर सेल्स रिपे्रसेंटेबल के 35 एवं एग्रीकल्चर आफिसर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सेल्स रिपे्रसेंटेबल पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं एवं आयु 22 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र गुरूर, धमतरी, गुण्डरदेही एवं बालोद होगा। इसी तरह एग्रीकल्चर आफिसर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बीएससी एग्रीकल्चर एवं आयु 22 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्यक्षेत्र धमतरी, बेमेतरा एवं कवर्धा होगा। इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 एवं 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पद तथा सिक्यूरिटी गार्ड महिला के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

  1. ↩︎

You cannot copy content of this page