DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वीर मेला से लौटने के दौरान हुए दो सड़क हादसे, अब तक तीन मौत की खबर आई सामने

बालोद/गुरुर। राजा राव पठार में तीन दिवसीय वीर मेला लगा हुआ है। इस दौरान नेशनल हाईवे पर काफी भीड़ भी है। तो वही तेज रफ्तार से दौड़ रही गाड़ियों के बीच दो सड़क हादसे में तीन मौत की खबर भी सामने आई है। पहली घटना की बात करें तो बाइक सवार दो युवक मेला देखने गए थे और शाम को मेला देखकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक और बोलेरो वाहन में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर उतना भीषण था की बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. साथ ही बोलेरो में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चारामा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में मृत युवकों की पहचान देवराज कोड़ोपी (23 वर्ष) पिता छेदीलाल निवासी ग्राम धनोरा, दुधावा और टिकेश्वर मंडावी (24 वर्ष) पिता खिलेश मंडावी के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
वहीं दूसरे हादसे की बात करें तो
नेशनल हाइवे 30 पर ही एक और घटना हुई है. इस हादसे में एक की मौत होने की पुष्टि हुई है। जानकरी के मुताबिक नेशनल हाइवे में पुरुर थाना क्षेत्र के साहू ढाबा के आगे मोटरसाइकिल और पीकअप वाहन के टक्कर के बाद में ऑटो भी मोटरसाइकिल से टकरा गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए. सभी लोग राजा राव पठार मेला देखकर लौट रहे थे. इस खबर पर अभी विस्तृत जानकारी आनी शेष है।

You cannot copy content of this page