DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लखपति दीदी बनने की राह: महिलाओं ने जाना व्यापार के साथ बिजनेस प्लान, दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के सपने को पूरा करने के लिए एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण डीपीआरसी पाकुरभाट में दिया गया।

जिसमें 33 पंचायत से महिलाएं शामिल हुए। प्रमुख रूप से हथौद, चिचबोड़ , तालगांव, कोटगांव, दियाबाती, मुल्ले, परसदा, घुमका, तरौद कन्नेवाड़ा, करहीभदर, बोदल, गुरेदा , माहुद सिकोसा,भिलई, पथराटोला, बकलीटोला, कुसुमकसा, कोटगांव, बघमरा, कोरगुड़ा, सेनाईडोंगरी, धानापुरी पापरा , मुड़खुसरा, नाहदा, छेड़िया से महिलाएं पहुंची हुई थी।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य व्यापार करने वाली महिलाओं को बिजनेस प्लान बताकर उसकी आय में वृद्धि करना। साथ ही उनकी आय को एक लाख से बढ़ाकर सभी स्कीम को बताना था। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी दीदियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिसमें यामिनी देशमुख ग्राम पापरा,राखी ग्राम बोदल व निशा गोयल ग्राम कन्नेवाड़ा को जिला जनपद एडीईओ प्रवीण कुमार कौमार्य एवं गुण्डरदेही के एडीईओ महेश्वर सर द्वारा सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page