शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा, में कैंटिंन संचालन हेतु निविदा



अर्जुन्दाशहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में कैटिन के संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति से रजिस्टर्ड डाक/स्वयं उपस्थित होकर सील बंद निविदाएं दिनांक 06.12.2024 को संध्या 5:30 बजे तक आमंत्रित की जाती है।
संचालन की नियम व शर्ते :-

  1. संचालक के पास खाद्य विभाग का कैंटिन चलाने हेतु लायसेंस होना अनिवार्य है।
  2. कैटिन का संचालन का समय सुबह 9:30 से अपरान्ह 5:30 तक होगा।
  3. कैटिन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जायें।
  4. कैटिन में बैठक व्यवस्था, बर्तन एवं अन्य उपकरण की व्यवस्था संचालक स्वयं करेंगें।
  5. पैकेट बंद खाद्य पदार्थों को (M.R.P.) मूल्य से अधिक में नहीं विक्रय किया जायेगा।
  6. बिजली बिल व नल शुल्क 500 रूपये प्रति माह देय होगा। यह राशि कार्यालय से रसीद प्राप्त कर जमा किया जायेगा।
  7. कँटिन संचालन कि अवधि कार्यादेश दिनांक से एक वर्ष के लिए वैध रहेगी।
  8. कैंटिंन संबंधी अंतिम निर्णय प्राचार्य एवं समिति द्वारा लिया जायेगा।
  9. उपरोक्त नियम व शर्तों में समिति संशोधन कर सकेगी।

कैटिंन संचालन के इच्छुक व्यक्ति उपरोक्त सामग्री की दर की निविदा निर्धारित समय में सील बंद लिफाफे में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा प्रस्तुत करें।

You cannot copy content of this page